Connect with us

वाराणसी

ठठेरी बाजार में सजेगा ‘लालबाग का राजा’ का दरबार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 18वां पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव 14 सितंबर से ठठेरी बाजार स्थित शेरवाली कोठी में शुरू होगा। यहां मुंबई के प्रसिद्ध ‘लालबाग का राजा’ की प्रतिमूर्ति की मराठी पद्धति से पूजा-अर्चना होगी।

14 सितंबर से शुरू होगा उत्सव

सोमवार को सुबह और रात नौ बजे महाआरती होगी। शाम छह बजे भजन गायिका पूजा पांड्या और सात बजे जय पांडेय भजनों की प्रस्तुति देंगे। 15 सितंबर को फैंसी ड्रेस व डांस प्रतियोगिता, 16 सितंबर को चित्रकला, मेहंदी और कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम होगा।

17 सितंबर को सम्मान और झांकी

17 सितंबर को हल्दी-कुमकुम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह आयोजित होगा। सभी कार्यक्रमों में महाआरती भी होगी।

18 सितंबर को निकलेगी शोभायात्रा

18 सितंबर को दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। शोभायात्रा में महाराष्ट्र से आया 80 सदस्यीय दल विशेष प्रस्तुति देगा।

छह फीट ऊंची है प्रतिमूर्ति

समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. कैलाश सिंह विकास ने बताया कि ‘लालबाग का राजा’ की प्रतिमूर्ति मुंबई से शेरवाली कोठी पहुंचेगी। मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार प्रतिमूर्ति छह फीट ऊंची है। समिति ने श्रद्धालुओं से पांच दिवसीय गणेश उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page