Connect with us

गाजीपुर

मोहम्मदाबाद की सड़कों को मिलेगा नया लुक

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद ने मुख्य मार्गों की पटरियों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया है। तहसीलदार बंगला मोड़ के पास पालिका अध्यक्ष रईस अंसारी ने नारियल फोड़कर और रंगीन सीमेंट की ईंट लगाकर कार्य का शुभारंभ किया।

राजकीय महिला अस्पताल से स्टेट बैंक तक होगा काम

सुंदरीकरण के तहत राजकीय महिला अस्पताल मोड़ से स्टेट बैंक तक सड़क के दोनों ओर की पटरियों को व्यवस्थित किया जाएगा। रंगीन ईंटें लगने से सड़क किनारे का हिस्सा आकर्षक होने के साथ राहगीरों को पैदल चलने के लिए बेहतर जगह मिलेगी।

Loading...

अन्य स्थानों पर भी होगा सुंदरीकरण

कार्य के शुभारंभ पर वरिष्ठ सभासदों ने भी ईंट लगाकर अभियान में सहभागिता की। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ सड़कों व सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित करना प्राथमिकता है। आगे अन्य प्रमुख स्थानों पर भी जरूरत के अनुसार सुंदरीकरण कराया जाएगा।

सभासद और कर्मचारी रहे मौजूद

इस दौरान जूनियर इंजीनियर मनोज यादव सहित सभासद ममसाद अंसारी, हैदर अली उर्फ कल्लू, राकेश यादव, कैफ अंसारी, दानिश अंसारी, अनूप शर्मा, सितारा देवी, अमित चौरसिया, शिवशंकर बिंद, राजू कुशवाहा, कमलाराम, पप्पू पांडेय समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page