Connect with us

गाजीपुर

जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा, जनता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

बहरियाबाद (गाजीपुर)। तेज बारिश के बाद बहरियाबाद कस्बे समेत आसपास के दर्जनों गांवों में जलभराव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

नालियों और पोखरों में जमा है गंदा पानी

बघांव, रायपुर, वेवदा, रानीपुर, रुकनपुर दरगाह, मलिकनगांव, भरतपुर, कबीरपुर, नादेपुर, हुसैनपुर लारपुर, बबुरा और चक फरीद सहित कई गांवों में मुख्य नालियों व पोखरों में पानी जमा है। इससे मच्छरों और बैक्टीरिया के पनपने की आशंका बनी हुई है।

Loading...

डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा

जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। दूषित पानी से हैजा, टाइफाइड, डायरिया और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियां भी फैल सकती हैं। गंदे पानी के संपर्क से त्वचा संबंधी संक्रमण और आंखों की समस्या भी हो सकती है।

साफ पानी और स्वच्छता जरूरी

लोगों को घर के आसपास, छत, गमले और टायरों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। रुके पानी में मच्छरों से बचाव के उपाय करने के साथ पीने के लिए उबला या फिल्टर किया हुआ पानी इस्तेमाल करना चाहिए। खुले में रखी खाद्य सामग्री से बचते हुए ताजा और ढका हुआ भोजन ही खाना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page