Connect with us

गाजीपुर

ओमप्रकाश सिंह के दोनों पुत्र बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचे

Published

on

Loading...
Loading...

सेवराई। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह के दोनों पुत्र रीतेश सिंह और राज सिंह इन दिनों बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के गांवों में पहुंचकर लोगों का हालचाल पूछ रहे हैं। दोनों जरूरतमंद परिवारों को भोजन के पैकेट भी वितरित करते नजर आए।

पिता की राह पर मदद का सिलसिला

रीतेश और राज सिंह बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीब और असहाय परिवारों की मदद कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिवार की ओर से लंबे समय से जरूरतमंदों के सुख-दुख में शामिल होने की परंपरा रही है।

क्षेत्र में हो रही चर्चा

दोनों पुत्रों के लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने से जमानियां में चर्चा तेज है। चट्टी-चौराहों से लेकर गांवों तक लोग इसे पिता ओमप्रकाश सिंह की राजनीतिक विरासत से जोड़कर देख रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page