गाजीपुर
सरकार आपके द्वार: एक छत के नीचे मिलेंगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं
जमानिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को विकास खंड सभागार में सात दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ शिविर का शुभारंभ हुआ। जिला विकास अधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर शिविर 18 से 24 सितंबर तक चलेगा।
एक स्थान पर मिलेगी योजनाओं की जानकारी
बीडीओ महेंद्र यादव ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत देना है। एक ही स्थान पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन और पात्रता सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मौके पर फॉर्म और सत्यापन की व्यवस्था
शिविर में लाभार्थियों के मौके पर फॉर्म भरने और पात्रता सत्यापन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मेला, दिव्यांग कल्याण शिविर और विशेष मतदाता पंजीकरण के लिए स्टॉल लगाए गए हैं।
विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विज नाथ, एडीओ समाज कल्याण पीयूष दूबे, सीडीपीओ सायरा बानो, डॉ. प्रेमलता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की।
