Connect with us

आजमगढ़

थाना समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

Published

on

Loading...
Loading...

कंधरापुर थाने में जनसुनवाई के बाद निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर

आजमगढ़। जिले के कंधरापुर थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीएम और एसएसपी ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की निष्पक्षता से जांच कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर मामलों का नियमानुसार समाधान करने तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

जनसुनवाई के बाद दोनों अधिकारियों ने कंधरापुर थाना परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। संबंधित इंजीनियर एवं ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा कराने और तय समयसीमा का पालन करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस अवसर पर थाना कंधरापुर के पुलिसकर्मी और राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page