Connect with us

भदोही

गोपीगंज उपडाकघर में कर्मचारियों की कमी से कामकाज प्रभावित

Published

on

Loading...
Loading...

अभिकर्ता संघ ने डीएम से लगाई गुहार, जल्द कर्मचारियों की व्यवस्था कराने की मांग

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज उपडाकघर में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी के चलते आम लोगों और अभिकर्ताओं का काम प्रभावित होने का मामला सामने आया है। समस्या को लेकर अभिकर्ता संघ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

14 अगस्त से नहीं खुल रहे नए खाते

अभिकर्ता संघ के अनुसार 14 अगस्त से उपडाकघर में अभिकर्ताओं के एनएससी, केवीपी, एमआईएस, आरडी और नए खाते खोलने का काम प्रभावित है। अभिकर्ताओं का कहना है कि उनके पास लाखों रुपये का निवेश संबंधी काम लंबित है, जिसके लिए उन्हें रोजाना डाकघर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

सर्वर या कर्मचारियों की कमी बनी वजह

अभिकर्ताओं के अनुसार डाकघर पहुंचने पर कभी सर्वर की समस्या तो कभी कर्मचारियों की कमी बताई जाती है। इसके चलते ग्राहकों की रकम जमा नहीं हो पा रही है और लंबे समय से काम अटका हुआ है।

कमीशन नहीं मिलने से परेशानी

अभिकर्ताओं का कहना है कि करीब एक माह से काम प्रभावित होने के कारण उन्हें कमीशन भी नहीं मिल पा रहा है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ रहा है।

Advertisement

डीएम से व्यवस्था सुधारने की मांग

अभिकर्ता संघ ने जिलाधिकारी से जल्द कर्मचारियों की व्यवस्था कराने, लंबित खातों का काम शुरू कराने और उपडाकघर का संचालन सुचारू कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सरिता देवी, आलोक सिंह, मनोज सिंह, नीरज कुमार श्रीवास्तव, देश दीपक दुबे, नीलम जायसवाल समेत अन्य अभिकर्ता शामिल रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page