Connect with us

आजमगढ़

पीएम मोदी के जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में फल वितरण

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों से मुलाकात कर जाना कुशलक्षेम

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने सेवा गतिविधि के तहत निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अंबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण किया। इस दौरान नेताओं ने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।

Loading...

सेवा गतिविधि के तहत कार्यक्रम

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए गए।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा लालगंज के जिला महामंत्री आशुतोष राय उर्फ पंकज राय, जिला उपाध्यक्ष अजय यादव, समाज कल्याण विभाग के हरेंद्र प्रताप सिंह, निजामाबाद मंडल अध्यक्ष सुशील गुप्ता, मुहम्मदपुर मंडल अध्यक्ष मनीष राय, समाजसेवी दीपक सिंह, जिला प्रतिनिधि सुधीर पाठक, आईटी संयोजक अबुल कैश फैजी और सरायमीर मंडल महामंत्री हरिश्चंद यादव समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page