Connect with us

वाराणसी

काठमांडू में मौसम बिगड़ा तो वाराणसी पहुंचा एयर अरबिया का विमान, 174 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग

Published

on

Loading...
Loading...

शारजाह से काठमांडू जा रही फ्लाइट G9-532 डायवर्ट, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 1 घंटे 24 मिनट तक रुका विमान

बाबतपुर (वाराणसी)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में खराब मौसम के चलते बुधवार को अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा प्रभावित हुई। शारजाह से काठमांडू जा रहे एयर अरबिया के विमान को मौसम खराब होने के कारण डायवर्ट कर वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। विमान में 174 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों की मौजूदगी में विमान ने दोपहर 2:42 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।

लैंडिंग में परेशानी के चलते लिया गया डायवर्जन का फैसला

जानकारी के अनुसार एयर अरबिया की फ्लाइट संख्या G9-532 शारजाह से निर्धारित समय पर काठमांडू के लिए रवाना हुई थी। विमान जब काठमांडू पहुंचने वाला था, तभी वहां मौसम खराब हो गया। प्रतिकूल मौसम के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग में परेशानी की आशंका को देखते हुए उसे वाराणसी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

Loading...

1 घंटे 24 मिनट बाद काठमांडू के लिए रवाना हुआ विमान

वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान के उतरने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और आवश्यक परिचालन व्यवस्थाएं की गईं। करीब एक घंटे 24 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुकने के बाद विमान शाम 4:06 बजे 174 यात्रियों को लेकर दोबारा काठमांडू के लिए रवाना हो गया। विमान की सुरक्षित लैंडिंग और बाद में रवाना होने से एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page