Connect with us

वाराणसी

कमलापति त्रिपाठी के विचार आज भी प्रासंगिक : विजय शंकर पाण्डेय

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित कमलापति त्रिपाठी की 121वीं जयंती पर सोमवार को इंग्लिशियालाइन स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का आह्वान

वरिष्ठ नेता विजय शंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान दौर में पंडित कमलापति त्रिपाठी के विचार और आदर्श पहले से अधिक प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है।

Loading...

सद्भाव से मजबूत होगा समाज

समारोह संयोजक विजय शंकर मेहता ‘बिज्जी महराज’ ने कहा कि सद्भाव, समन्वय और परस्पर सम्मान से ही समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कई लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर बैजनाथ सिंह, आनंद मिश्रा, डॉ. उमापति उपाध्याय, दिलीप चौबे समेत कई लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page