भदोही
त्योहारों को लेकर यूपी-112 के पीआरवी कर्मियों को दिए निर्देश
भदोही, 15 सितंबर।क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन/यूपी-112 धीरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को यूपी-112 के सभी पीआरवी कर्मियों के साथ गोष्ठी की। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिस्पांस टाइम कम रखने पर जोर
गोष्ठी में यूपी-112 पर आने वाली कॉल पर न्यूनतम समय में घटनास्थल पहुंचने और प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिसकर्मियों को प्रत्येक सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए।
भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता
त्योहारों के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। कॉलर की संतुष्टि सुनिश्चित करने और परिस्थितियों के अनुसार संवेदनशीलता से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
निष्ठा से ड्यूटी निभाने का आह्वान
क्षेत्राधिकारी ने सभी पीआरवी कर्मियों को कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
