Connect with us

मिर्ज़ापुर

निर्मला सिंह के निधन पर अनुप्रिया पटेल ने जताया शोक

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने निबी गहरवार निवासी पार्टी के नगर विधानसभा मीडिया प्रभारी सतीश सिंह के आवास पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय निर्मला सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।

परिजनों को दी सांत्वना

अनुप्रिया पटेल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत निर्मला सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सांत्वना दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Loading...

अपूरणीय क्षति बताया

राज्यमंत्री ने कहा कि माता का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

इस दौरान राम लोटन, उदय पटेल, कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजिंदर पाठक, अजीत सिंह, विकास सिंह, आनंद सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page