Connect with us

गाजीपुर

हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताओं से गूंजा ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल

Published

on

Loading...
Loading...

अवथही में कविता, पत्र लेखन, सुलेख और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

अवथही, (गाजीपुर)। ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, अवथही में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विविध प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभा

विद्यालय में कविता वाचन, पत्र लेखन, सुलेख, कहानी वाचन, वाद-विवाद और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं कराई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और हिंदी के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

मातृभाषा पर गर्व करने का संदेश

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि विदेशी भाषाओं का ज्ञान हासिल करना जरूरी है, लेकिन अपनी मातृभाषा हिंदी को बोलने, लिखने और पढ़ने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। हिंदी पर गर्व करते हुए दैनिक जीवन में इसके अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया।

लेखन और वाचन कौशल पर जोर

आयोजन के माध्यम से बच्चों की लेखन क्षमता, वाचन कौशल और शुद्ध वर्तनी को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।

Advertisement

विजेताओं का किया उत्साहवर्धन

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार राय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारतेन्दु हरिश्चंद्र की प्रसिद्ध पंक्ति “निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल” के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रबंध निदेशक भानु प्रताप राय ने प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया और हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page