Connect with us

गोरखपुर

सांसद कार्यालय पहुंचे तो लटकता मिला ताला

Published

on

Loading...
Loading...

गाड़ी में बैठकर ताला खुलने का इंतजार करते रहे सांसद पप्पू निषाद, कर्मचारी ने पहुंचकर खोला कार्यालय

गोरखपुर। विकास भवन परिसर में स्थित सांसद कार्यालय में सोमवार को उस समय असहज स्थिति बन गई, जब सांसद पप्पू निषाद कार्यालय पहुंचे तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। कार्यालय बंद होने के कारण सांसद कुछ देर तक अपनी गाड़ी में बैठकर ताला खुलने का इंतजार करते रहे।

Loading...

कर्मचारी ने पहुंचकर खोला ताला

बताया गया कि सांसद के कार्यालय पहुंचने की जानकारी होने के बाद विकास भवन का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और कार्यालय का ताला खोला। इसके बाद सांसद पप्पू निषाद और उनके साथ मौजूद सपा कार्यकर्ता कार्यालय के अंदर दाखिल हुए।

विकास भवन परिसर में है कार्यालय

सांसद का कार्यालय विकास भवन परिसर में स्थित है। कार्यालय पर ताला लगे मिलने की घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही। हालांकि, कार्यालय बंद रहने के कारणों को लेकर तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page