Connect with us

गोरखपुर

बुर्के की आड़ में जेवर चोरी, 16 लाख के गहनों के साथ महिला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, 110.2 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद

गोरखपुर। राजघाट थाना पुलिस ने एक फर्म से जेवर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 110.200 ग्राम पीली धातु के जेवर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है।

स्टॉक मिलान में सामने आई चोरी

पुलिस के अनुसार, एक फर्म में सोने के जेवरों के स्टॉक का मिलान किया जा रहा था। इस दौरान 18 कैरेट के कुछ जेवर कम मिले। फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर छह सितंबर को बुर्का पहने एक महिला दुकान में पहुंची और मौका पाकर जेवरों का पैकेट चोरी करते दिखाई दी।

सीसीटीवी से हुई पहचान

मामले में 11 सितंबर को राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान अफसरी उर्फ खोड़ी, निवासी तुर्कमानपुर, थाना राजघाट के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।

पहले भी दर्ज हैं चोरी के मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिला के खिलाफ लखनऊ के चौक और गोरखपुर के बांसगांव थाने में पहले से चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। राजघाट के वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ कुल तीन मुकदमे सामने आए हैं।

Advertisement

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुई। इसमें बसंतपुर चौकी प्रभारी दीनानाथ पाण्डेय, पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी योगेन्द्र पाण्डेय समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page