जौनपुर
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में मुकदमा
खुटहन (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को युवक द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर पर अकेली थी किशोरी
तहरीर के अनुसार धिरौली नानकार गांव निवासी सचिन बिंद का किशोरी के परिवार के घर आना-जाना था। रविवार को परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। इस दौरान किशोरी घर पर अकेली थी।
युवक पर साथ ले जाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान सचिन बिंद घर पहुंचा और किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। परिवार के लोग जब खेत से लौटे तो किशोरी घर पर नहीं मिली। आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
पुलिस ने शुरू की तलाश
इसके बाद किशोरी के चाचा ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
