Connect with us

वाराणसी

योग से स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं यास्मीन खान का जन्मदिन मनाया

Published

on

Loading...
Loading...

योगाभ्यास करने वालों ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का दिया संदेश

वाराणसी। कोयला बाजार निवासी योग प्रशिक्षिका यास्मीन खान का जन्मदिन सोमवार को उनके आवास पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनके प्रशिक्षण स्थल पर योगाभ्यास करने वाले लोग मौजूद रहे। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

यास्मीन खान लंबे समय से अपने निवास स्थान पर लोगों को योग का प्रशिक्षण देकर स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका कहना है कि योग शरीर और मन को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर व्यक्ति स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में निरोगी काया सबसे बड़ा धन है। स्वस्थ शरीर के साथ सकारात्मक सोच के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग के प्रति लोगों को जागरूक करने और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करने का उनका प्रयास लगातार जारी है।

इस अवसर पर योगाभ्यास करने वाले लोगों ने यास्मीन खान के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। योग प्रशिक्षण के कार्य में उनके पति वकील अहमद भी उनका सहयोग करते हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page