Connect with us

आजमगढ़

नवागत जहानागंज थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य ने अंगवस्त्र भेंट कर किया स्वागत

जहानागंज, आजमगढ़। जहानागंज थाने का कार्यभार संभालने के बाद नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के आजमगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मौर्य ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने नवागत थानाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

बताया गया कि अमित कुमार मिश्रा ने मऊ जनपद में करीब छह वर्षों तक कार्य किया है। इसके बाद स्थानांतरण के क्रम में उन्हें आजमगढ़ जनपद में जिम्मेदारी दी गई और जहानागंज थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यभार संभालने के बाद शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों की ओर से बधाई देने का सिलसिला जारी रहा।

अमित कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ जनता की समस्याओं की निष्पक्ष सुनवाई उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और मौके पर सत्यापन कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षकों को भी निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी शिकायतों की मौके पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page