गाजीपुर
बीएनएस की धारा 108 में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सुहवल पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा
सुहवल (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुहवल सिवाला से पकड़ा।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 102/24 में वांछित अभियुक्त सुहवल सिवाला के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एजाज उर्फ एजाज अली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 22 वर्ष है और वह सुहवल थाना क्षेत्र के पावर हाउस मोहल्ले का निवासी है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मामला दर्ज है और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
