Connect with us

भदोही

धान की फसल को कीटों से बचाने के लिए कृषि विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

तना बेधक और पत्ती लपेटक कीट की पहचान व नियंत्रण की दी जानकारी, किसानों को विशेषज्ञ की सलाह पर दवा प्रयोग की अपील

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देशन में धान की फसल को कीट एवं रोगों से सुरक्षित रखने के लिए कृषि विभाग की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कृषि विभाग के अधिकारी और क्षेत्रीय कर्मचारी गांवों एवं खेतों में पहुंचकर किसानों को फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान और उनकी रोकथाम के उपायों की जानकारी दे रहे हैं।

इसी क्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. राम प्रवेश एवं जिला कृषि अधिकारी इरम ने क्षेत्रीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर धान की फसल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर कीट एवं रोगों की पहचान और नियंत्रण के संबंध में जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार वर्तमान समय में धान की फसल में तना बेधक और पत्ती लपेटक कीट का प्रकोप देखने को मिल रहा है। तना बेधक कीट की सूड़ियां पौधे के तने में प्रवेश कर अंदर से नुकसान पहुंचाती हैं। इससे पौधे की वृद्धि प्रभावित होती है और बालियां निकलने के समय सफेद दिखाई देने लगती हैं। इसे ‘डेड हार्ट’ और ‘व्हाइट ईयर’ के लक्षणों से पहचाना जा सकता है।

पत्ती लपेटक कीट की सूड़ियां पत्तियों को मोड़कर रोल जैसा बना देती हैं और उनके हरे हिस्से को खाकर फसल को नुकसान पहुंचाती हैं। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों की नियमित निगरानी

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page