Connect with us

गोरखपुर

16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना, पहली बार दर्ज होगी जाति की जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

40 सवाल पूछे जाएंगे, 12 हजार से अधिक कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी

गोरखपुर। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। गोरखपुर जिले में 16 नवंबर से जनगणना का काम शुरू होगा। इस बार जनगणना में सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारियों के साथ कई नए पहलुओं को शामिल किया गया है।

घर बैठे कर सकेंगे स्व-गणना

जनगणना के दूसरे चरण में 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज जानकारियों का सत्यापन और संकलन करेंगे।

प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे 40 सवाल

प्रगणक प्रत्येक व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछेंगे। इनमें सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति के अलावा प्रवास, वैवाहिक स्थिति, राष्ट्रीयता और धर्म से जुड़े सवाल शामिल होंगे। डिजिटल साक्षरता, बैंक खातों और पहचान दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की जाएगी।

पहली बार दर्ज होगी जातिगत जानकारी

इस जनगणना में सभी नागरिकों की जाति संबंधी जानकारी दर्ज किए जाने की बात कही गई है। इसे जनगणना प्रक्रिया का प्रमुख बदलाव बताया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार या नागरिक गणना से न छूटे और आंकड़े सटीक रहें।

Advertisement

12 हजार से अधिक कर्मचारी लगाए जाएंगे

गोरखपुर में जनगणना के लिए 12 हजार से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। हर 850 की आबादी पर एक प्रगणक तैनात होगा और उनकी निगरानी के लिए सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौटे मास्टर ट्रेनर्स 170 फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसके बाद फील्ड ट्रेनर्स सभी प्रगणकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक पूरी करने का लक्ष्य है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page