Connect with us

गाजीपुर

लंपी रोग से बचाव के टीकाकरण अभियान का सत्यापन

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर देखा टीकाकरण कार्य, पशुपालकों को बताए बचाव के उपाय

सिधौना (गाजीपुर)। पशुओं में लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) के संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का सोमवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय सत्यापन किया। संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, लखनऊ डॉ. केशव कुमार और उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गाजीपुर डॉ. राकेश कुमार गौतम ने पशु चिकित्सालय सिधौना के अंतर्गत ग्राम सिधौना में घर-घर पहुंचकर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया।

पशुपालकों से ली टीकाकरण की जानकारी

अधिकारियों ने पशुपालकों से बातचीत कर उनके पशुओं में किए गए टीकाकरण की जानकारी ली। साथ ही टीकाकरण टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी सत्यापन किया। इस दौरान सोमनाथ सिंह यादव, बुल्लन सिंह यादव, लालचंद यादव, हरी यादव, अकील यादव और हर्ष तिवारी सहित अन्य पशुपालकों के यहां पहुंचकर पशुओं के टीकाकरण की स्थिति देखी गई।

गांवों में लगातार चल रहा अभियान

प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सिधौना डॉ. नवीन चंद्र पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लंपी रोग से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चला रही है। टीम में फार्मासिस्ट कंचन, एआई टेक्नीशियन सीवचंद भारती तथा जेपी शामिल रहे।

Advertisement

पशुपालकों को बताए बचाव के उपाय

अधिकारियों ने टीकाकरण के साथ पशुपालकों को लंपी रोग के लक्षण, बचाव के उपाय और पशुओं की साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से अपने पशुओं का समय से टीकाकरण कराने की अपील की।

लक्षण दिखने पर तुरंत करें संपर्क

विभागीय टीम ने कहा कि पशुओं में किसी भी तरह का असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। अधिकारियों ने बताया कि लंपी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्थलीय सत्यापन से अभियान में लगे कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page