बलिया
नवागत जिलाधिकारी से लेखपाल संघ ने की शिष्टाचार भेंट
नई जिम्मेदारी संभालने पर दी शुभकामनाएं
रसड़ा/बलिया। जनपद के नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से बुधवार को लेखपाल संघ जनपद बलिया के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया।
जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल
लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान खंड मंत्री सुधीर कुमार पाण्डेय, जिला मंत्री मुन्ना राम, छठू यादव, अखिलेश सिंह, रणजीत सिंह, बृजेश पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय एवं प्रदीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बेहतर समन्वय से जनहित के कार्यों को गति देने पर जोर
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व विभाग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े कार्यों को गति देने में पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन के साथ मिलकर शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
टीम भावना से कार्य करने की अपेक्षा
नवागत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने लेखपाल संघ के पदाधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और जनहित से जुड़े कार्यों में प्रभावी सहयोग की बात कही।
