Connect with us

गाजीपुर

रुकुनपुर दरगाह में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Published

on

Loading...
Loading...

जलसे में वक्ताओं ने सुनाया सीरत-ए-मुस्तफा का संदेश

गाजीपुर/बहरियाबाद। अंजुमन मखदूमिया रुकुनपुर दरगाह के तत्वावधान में जश्ने ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। खतीब व वकार सगीर अहमद सोनभद्र, सोहराब कादरी देवरिया, दानिश अटारी नोमानी, मोहम्मद बिलाल रजा बरकाती शादियाबाद, मौलाना अजमल रजा मिस्बाही मलिकनगांव तथा हाफिज व कारी मोहम्मद तौफीक हुसैन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

मोहम्मद साहब की शिक्षाओं पर अमल का आह्वान

मौलाना सगीर अहमद सोनभद्र ने तकरीर में कहा कि ईद मिलादुन्नबी केवल रोशनी, झंडे लगाने या मिठाइयां बांटने तक सीमित नहीं है। यह अवसर अपने जीवन में पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा की शिक्षाओं और सुन्नतों को अपनाने का भी है। उन्होंने सच बोलने, माता-पिता का सम्मान करने और पड़ोसियों के अधिकारों का ध्यान रखने पर जोर दिया।

इंसानियत और भाईचारे का संदेश

वक्ताओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने इंसानियत, प्रेम, क्षमा और भाईचारे की शिक्षा दी। जरूरतमंदों, अनाथों और गरीबों की मदद करने तथा सभी के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में देश में अमन, चैन और भाईचारा कायम रहने की दुआ भी की गई।

Advertisement

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में मुस्ताक अहमद, अफरोज आलम एडवोकेट, नजर अहमद, एनाम अख्तर संजू, नौशाद अहमद राजू, शकील अहमद, सद्दाम, शहनवाज, मोहम्मद आरिफ, कमर अहमद, मोहम्मद हमजा, डॉ. फैजुर रहमान, खालिद, मोहम्मद आमिर, तनवीर अहमद, मनाऊ, आफताब अहमद और नवाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी का आभार जताया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page