Connect with us

मिर्ज़ापुर

धर्म प्रचार के लिए निकले जय गुरुदेव संत पर हमला, सिर में लगी चोट

Published

on

Loading...
Loading...

लाठी से हमले में सिर फटा

मीरजापुर/राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा-बघौड़ा मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे धर्म प्रचार के लिए जा रहे जय गुरुदेव संस्थान के एक संत पर कथित रूप से लाठी से हमला कर दिया गया। हमले में संत के सिर में चोट लगने से वह घायल हो गए। साथियों ने उन्हें राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है।

बड़े महादेव परिसर में कार्यक्रम में जा रहे थे संत

जानकारी के अनुसार राजस्थान के राजापुर, चित्तौड़ निवासी 55 वर्षीय फेरूलाल पुत्र मांगीलाल जय गुरुदेव संस्थान के संत और अनुयायी हैं। संस्थान की ओर से क्षेत्र में धर्म प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को शाकाहारी रहने और मांसाहार से दूर रहने सहित विभिन्न संदेशों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि राजगढ़ थाना क्षेत्र के पीछे स्थित बड़े महादेव परिसर में जय गुरुदेव बाबा का कार्यक्रम होना था।

प्रचार को लेकर विवाद का आरोप

बताया गया कि फेरूलाल अपने साथियों के साथ वाहन से कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। लूसा और बघौड़ा के बीच एक व्यक्ति ने कथित रूप से प्रचार में लगाए जा रहे शाकाहारी रहने के संदेश को लेकर आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में चोट लगी।

सीएचसी में चल रहा उपचार

घटना के बाद साथियों ने घायल संत को तत्काल राजगढ़ सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। घटना को लेकर संत के साथियों में चिंता बनी हुई है।

Advertisement

पुलिस को नहीं मिली तहरीर

राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी थाने पर नहीं है। उन्होंने कहा कि संत की ओर से सूचना या तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page