Connect with us

मिर्ज़ापुर

विषैले जंतु के डसने से युवक अचेत, सीएचसी में भर्ती

Published

on

Loading...
Loading...

चारपाई पर सोते समय डसने की घटना

मीरजापुर/राजगढ़। राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा गांव में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे विषैले जंतु के डसने से 19 वर्षीय युवक अचेत हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया गया।

Loading...

भोजन के बाद सोते समय डसा

ददरा गांव निवासी सुहेल पुत्र अब्बास भोजन करने के बाद चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान बिस्तर पर चढ़े विषैले जंतु ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद युवक अचेत हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे तत्काल सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया।

उपचार के बाद स्थिति सामान्य

सीएचसी के चिकित्सक संतलाल ने बताया कि युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page