Connect with us

भदोही

माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए 30 सितंबर तक आवेदन

Published

on

Loading...
Loading...

15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन आमंत्रित

भदोही। जिला ग्राम उद्योग अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक योजनाओं के तहत अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

मूर्तिकला से सिरेमिक तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में माटीकला से जुड़ी कलात्मक, सौंदर्यपरक, सजावटी और गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत मूर्तिकला, मृदभांड, मृण्मय सजावट, कसीदाकारी, सिरेमिक तथा चीनी मिट्टी की वस्तुओं के उत्पादन आदि विषय शामिल हैं।

प्रशिक्षुओं को मिलेगी 3750 रुपये की प्रशिक्षुवृत्ति

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं की रोजी प्रभावित होने के दृष्टिगत 15 दिनों के प्रशिक्षण के लिए 250 रुपये प्रतिदिन की दर से कुल 3750 रुपये प्रशिक्षुवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है।

30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन

जिला ग्राम उद्योग अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्ति माटीकला बोर्ड की वेबसाइट पर 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद आवेदन पत्र एवं सभी आवश्यक प्रपत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रमनगरा, सिंहपुर, ज्ञानपुर, भदोही में जमा किए जा सकेंगे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page