Connect with us

मऊ

महाराणा प्रताप जयंती हर घर में राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाई जाए : जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह 

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। शौर्य और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती मनाने के उद्देश्य से ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा’ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के आवास पर दोपहर 2 बजे एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती 09 मई को मनाई जाएगी। यह कार्यक्रम सिंहेल क्षत्रियों के जनक बाबा बरियासन देव स्मृति स्थल, रानीपुर के प्रांगण में ‘बाबा बरियासन देव सिंहेल विकास समिति’ द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जयप्रकाश नारायण विश्वविद्यालय, छपरा (बिहार) के पूर्व कुलपति प्रोफेसर हरिकेश सिंह जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास खण्ड रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण कुमार सिंह जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्ध जनों द्वारा महाराणा प्रताप जी के शौर्य पर व्याख्यान दिए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने यह सुझाव भी दिया कि भारत माता के लाल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय पर्व की तरह हर घर में मनाया जाना चाहिए।

बैठक में बरियासन देव सिंहेल विकास समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह, प्रबंधक अवधेश सिंह, राजेश सिंह, आनंद सिंह, संजय कुमार सिंह, हरेंद्र सिंह, पूर्व इंस्पेक्टर रमेश सिंह, दुलेन्द्र पाल, हृदय शंकर वर्मा, जनार्दन सिंह, अखिलेश गिरि, श्रीकृष्ण पाण्डेय, संजय मद्धेशिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page