Connect with us

गाजीपुर

तेज हवा-बारिश से दुल्लहपुर-बड़ागांव की बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Published

on

Loading...
Loading...

देर रात से आपूर्ति ठप, जगह-जगह खंभों व तारों पर गिरे पेड़; बहाली में लग सकता है समय

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। बारिश और तूफान के प्रभाव से शुक्रवार देर रात से शनिवार तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने दुल्लहपुर-बड़ागांव उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा दी। तेज हवा के कारण क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत खंभों, तारों और ट्रांसफार्मरों पर पेड़ गिर गए। इससे कई विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं और अधिकांश फीडरों से जुड़े दर्जनों गांवों में देर रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

जानकारी के अनुसार बड़ागांव और दुल्लहपुर फीडर से जुड़े गांवों में पेड़ गिरने और तार टूटने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बड़ागांव फीडर से जुड़े दुल्लहपुर, देंवा, अमारी, झोटारी, शकरपुर, ओड़राई, जलालाबाद, मियना और परसौली सहित दर्जनों गांवों में लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार घरेलू कार्यों के साथ पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

विद्युत विभाग के कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत में जुटे हैं। हालांकि बड़े स्तर पर विद्युत लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी आपूर्ति बहाल करने में अभी समय लगने की संभावना है।

कनिष्ठ अभियंता रवि कुमार ने बताया कि 33 केवी की मुख्य लाइन भी ब्रेकडाउन में है। मुख्य लाइन में फाल्ट की लोकेशन अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। शटडाउन लेकर फाल्ट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त करने का कार्य जारी है। फिलहाल पूरी विद्युत आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इसकी निश्चित समय-सीमा नहीं बताई जा सकती।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page