Connect with us

वाराणसी

काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

मॉडल, पोस्टर, रंगोली और प्लेकार्ड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मिर्जामुराद। काशी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष दिवस की थीम ‘एम्पावरिंग फार्मासिस्ट्स फॉर हेल्दियर फ्यूचर्स’ रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की भूमिका से परिचित कराने के साथ उनके ज्ञान और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर मॉडल निर्माण, पोस्टर प्रस्तुति, रंगोली और प्लेकार्ड निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने फार्मेसी और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मेजर जनरल (डॉ.) एसके झा, वीएसएम (सेवानिवृत्त), प्राचार्य एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, वाराणसी तथा भदोही के औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को फार्मेसी क्षेत्र में करियर की संभावनाओं, फार्मासिस्ट की बदलती भूमिका और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. आशुतोष मिश्रा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में नई संभावनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

इस दौरान डीन एकेडमिक डॉ. डीएम श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष सच्चिदानंद पाठक और परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन श्री विजय प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन के दौरान संस्थान में उत्साह का माहौल बना रहा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page