Connect with us

वाराणसी

सेवापुरी में असंगठित महिला श्रमिकों के लिए जन चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

25 गांवों की करीब 250 महिला श्रमिकों ने लिया भाग, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में हुई चर्चा

वाराणसी। असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों, विशेषकर महिला श्रमिकों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड सेवापुरी के ब्लॉक सभागार में जन चौपाल का आयोजन किया गया। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सेवापुरी विकासखंड के 25 गांवों से करीब 250 महिला श्रमिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी, सेवापुरी शिव नारायण सिंह ने महिला श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, आवास, पेंशन, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने पात्र लोगों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर नियमानुसार आवेदन करने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

महिलाओं ने पूछे आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल

जन चौपाल के दौरान महिला श्रमिकों को जी राम जी कानून, श्रमिक पंजीकरण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, स्वास्थ्य, रोजगार तथा महिला एवं परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागी महिलाओं ने योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं और आवेदन प्रक्रिया से जुड़े सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों और कार्यक्रम आयोजकों ने उनकी समस्याएं सुनकर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं असंगठित क्षेत्र में काम करती हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बार वे सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पातीं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुष्पा, नगीना, ज्योति, प्रभावती, सुषमा, रीता, उर्मिला, मीरा, संगीता, आशा, सोनी, अनीता और रामबचन सहित विभिन्न गांवों से आई महिला श्रमिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

महिलाओं ने कहा कि इस तरह की जन चौपाल से उन्हें एक ही स्थान पर सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती है और आवेदन करने की प्रक्रिया को समझने में भी मदद मिलती है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page