वाराणसी
वाराणसी पहुंची भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की भारत यात्रा, भव्य स्वागत
गोविंद दास गुप्ता को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनने पर दी गई बधाई
मिर्जामुराद। समाज और राष्ट्र की मजबूती के उद्देश्य से मुंबई से निकली भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की भारत यात्रा मंगलवार को वाराणसी पहुंची। मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहंदीगंज में यात्रा दल का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा का वाराणसी जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर गोविंद दास गुप्ता को महासभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। यात्रा दल में महासभा के संरक्षक तेज बहादुर गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी, राष्ट्रीय मंत्री आशीष गुप्ता, एसपी गुप्ता, योगेश गुप्ता एडवोकेट और घनश्याम गुप्ता एडवोकेट सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
समाज और राष्ट्र की मजबूती पर जोर
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि समाज, संगठन और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए सभी स्वजातीय बंधुओं को आगे आना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने की अपील की।
भदोही और मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ दल
कार्यक्रम का संचालन भारतीय युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। मेहंदीगंज में स्वागत कार्यक्रम के बाद भारत यात्रा दल भदोही और मिर्जापुर के लिए रवाना हो गया।
