Connect with us

गाजीपुर

सर्जिकल स्ट्राइक से आतंकवादियों को मिला कड़ा सबक : प्रमोद वर्मा

Published

on

Loading...
Loading...

जखनिया में बूथ स्तर पर सुनी गई प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’, आत्मनिर्भर भारत और लोकल उत्पादों पर दिया जोर

जखनिया। जखनिया मंडल के बूथ संख्या 241 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के आवास पर सुना गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन में उठाए गए विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

प्रमोद वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ से देशवासियों को नई ऊर्जा और मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत आज विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। उनके अनुसार सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ भारत ने कड़ा संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों से घरेलू उत्पादों और युवाओं के लिए नए अवसरों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने स्वच्छता अभियान से स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ने और खेलों में भारतीय प्रतिभाओं के उभरने की बात कही।

प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे प्रयास भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे ले जा रहे हैं।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्तर पर मौजूद लोगों ने भी ‘मन की बात’ सुनी और प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए विषयों पर चर्चा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page