Connect with us

भदोही

ब्लॉक सभागार में पांच दिवसीय सरकारी कैंप आज से

Published

on

Loading...
Loading...

सेवा ही संकल्प अभियान के तहत पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा और पीएम आवास योजना के लिए होंगे नि:शुल्क आवेदन

गोपीगंज। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत नगरपालिका परिषद गोपीगंज की ओर से ब्लॉक सभागार में पांच दिवसीय सरकारी कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक लोगों के आवेदन नि:शुल्क स्वीकार किए जाएंगे।

कैंप में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया जा सकेगा। नगरपालिका की ओर से लोगों से अपील की गई है कि योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आवेदन के लिए आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक और आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी बताया गया है।

नगरपालिका परिषद की ओर से पात्र लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कैंप में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई है। कैंप में आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क रहेगी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page