गाजीपुर
10 अक्टूबर से शुरू होगी जमानियां की प्राचीन रामलीला
नई कार्यकारिणी का गठन, अरविंद कुमार वर्मा बने अध्यक्ष; समिति का कार्यकाल दो वर्ष तय
जमानियां-गाजीपुर। स्थानीय कस्बे की श्री प्राचीन रामलीला समिति की बैठक शनिवार शाम नगर के बलुआ घाट पर कैलाश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी रामलीला के सफल संचालन को लेकर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि इस वर्ष रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से प्रारंभ होगा।
बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद कुमार वर्मा को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। सचिन कुमार वर्मा और अंजनी कुमार गुप्ता को उपाध्यक्ष, नारायण दास चौरसिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा कमल कुमार निगम को संरक्षक बनाया गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी राजेश चौधरी और मुन्ना गुप्ता को सौंपी गई, जबकि राम सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समिति ने उपजिलाधिकारी जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां और प्रभारी निरीक्षक जमानियां को पदेन सदस्य के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही समिति की कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया। कार्यकाल पूरा होने के बाद नई कार्यकारिणी का चुनाव अथवा गठन किया जाएगा। नवगठित कार्यकारिणी की अगली बैठक जल्द आयोजित करने पर भी सहमति बनी।
बैठक की कार्यवाही नारायण दास ने लेखबद्ध की, जिसकी तस्दीक श्रीकांत पांडेय ने की। गवाह के रूप में राम सिंह और रतन कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर संजय जायसवाल, सुरेश सेठ, मटरू चौरसिया, आजाद वर्मा, प्रदीप बरनवाल, अखिलेश कुशवाहा, हरिमोहन यादव, बद्री विशाल चतुर्वेदी, राहुल त्रिपाठी, अरसद मंसूरी, आमीर सिद्दीकी सहित नगर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
