गाजीपुर
दिनदहाड़े कॉलोनी से टीवीएस मोपेड चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
दूध देने गए कर्मचारी की मोपेड लेकर फरार हुआ युवक, फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
जमानियां-गाजीपुर। स्टेशन बाजार स्थित प्रशांत नगर कॉलोनी में रविवार सुबह दिनदहाड़े दूध बेचने आए कर्मचारी की टीवीएस मोपेड चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बभनपुरा निवासी मुन्ना राजभर रोजाना प्रशांत नगर कॉलोनी में दूध बेचने आते हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने अपनी टीवीएस मोपेड संख्या यूपी 61 एक्सएल 1408 कॉलोनी में खड़ी की और सुनील मास्टर के घर दूध देने चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो मोपेड वहां से गायब थी।
वाहन मालिक जितेंद्र पांडेय ने बताया कि मुन्ना राजभर उनके कर्मचारी हैं और प्रतिदिन कॉलोनी में दूध बेचने जाते हैं। मोपेड चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति मोपेड लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीवीएस मोपेड चोरी होने की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करते हुए चोरी हुए वा
