Connect with us

जौनपुर

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, धान के खेत में मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

खुटहन क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

खुटहन (जौनपुर)। खुटहन थाना क्षेत्र के कबीरुद्दीनपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव गांव के पास धान के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनोद गौतम (40) पुत्र नंदलाल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि विनोद गौतम खेतासराय थाना क्षेत्र के इस्मादपुर में नाई का काम करते थे। शनिवार रात वह रोज की तरह साइकिल से अपने घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन चिंतित हो गए। परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजन पूरी रात परेशान रहे।

रविवार सुबह गांव के पास कोल्हापुर की ओर धान के खेत में विनोद का शव पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों को हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की और आवश्यक जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page