Connect with us

भदोही

2800 ग्रेड पे और पदोन्नति सूची की मांग, लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही में थाना समाधान दिवस पर लेखपालों का सांकेतिक प्रदर्शन, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी

भदोही। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की उपशाखा भदोही के बैनर तले आठ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में शनिवार को लेखपालों ने थाना समाधान दिवस पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। इस दौरान लेखपालों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का निर्वहन किया और अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकर्षित किया।

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन

संघ के तहसील अध्यक्ष आनंद कश्यप और तहसील मंत्री श्रवण कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर लेखपाल अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। समाधान दिवस के बहिष्कार के बाद शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया।

2800 ग्रेड पे और पदोन्नति सूची जारी करने की मांग

Advertisement

लेखपाल संघ की प्रमुख मांगों में प्रारंभिक वेतनमान में 2800 ग्रेड पे लागू करना और पदोन्नति सूची जारी करना शामिल है। संघ का कहना है कि आठ सूत्रीय मांगों पर शासन को गंभीरता से विचार कर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page