Connect with us

गाजीपुर

नवरात्र के पहले दिन हथियाराम मठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Published

on

Loading...
Loading...

महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था, पीठाधीश्वर स्वामी भवानी नंदन महाराज ने बुढ़िया माई के प्रांगण में की पूजा-अर्चना

हथियाराम (गाजीपुर)। नवरात्र के प्रथम दिन सिद्धपीठ हथियाराम मठ में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों के जयकारों और मंदिर परिसर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान सुरक्षा और व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रहे।

महिला पुलिसकर्मियों की सक्रियता रही चर्चा में

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन कराने और भीड़ नियंत्रित रखने में महिला कांस्टेबलों की सक्रियता और सतर्कता विशेष रूप से देखने को मिली। महिला पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाती नजर आईं। वहीं, पुरुष कांस्टेबल भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। पुलिसकर्मियों की तत्परता और अनुशासित कार्यशैली से श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में सुविधा मिली।

पीठाधीश्वर ने बुढ़िया माई के प्रांगण में की पूजा

सिद्धपीठ हथियाराम के 26वें पीठाधीश्वर स्वामी महंत भवानी नंदन महाराज ने बुढ़िया माई के प्रांगण में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नवरात्र के दौरान मठ में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी है। श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

इंदौर के उद्योगपति सुभाष गोयल मुख्य यजमान

मठ में आयोजित शतचंडी पाठ अनुष्ठान के मुख्य यजमान इंदौर के उद्योगपति सुभाष गोयल हैं। पूज्य महाराज के अनुसार, विजयादशमी के महापर्व पर सुभाष गोयल के भी मठ में उपस्थित होने की उम्मीद है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या सिद्धपीठ हथियाराम के प्रति लोगों की अटूट आस्था और इसकी धार्मिक महत्ता को दर्शाती है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page