Connect with us

आजमगढ़

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी जानकारी

Published

on

Loading...
Loading...

महिला कल्याण विभाग ने योजनाओं से कराया परिचित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित

आजमगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग के हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (HEW) की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सठियांव में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बालिकाओं को महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

डिस्ट्रिक मिशन कोऑर्डिनेटर प्रीति उपाध्याय, जेंडर स्पेशलिस्ट अनु सिंह एवं आशीष कुमार सिंह ने बालिकाओं को किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित विभाग और हेल्पलाइन सेवाओं से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और असुरक्षित परिस्थितियों में चुप न रहने की जानकारी दी।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं से पात्र योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।

आत्मनिर्भर बनने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना रहा। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और सही जानकारी के माध्यम से बालिकाएं अपने अधिकारों की रक्षा करने के साथ समाज में बेहतर भूमिका निभा सकती हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page