Connect with us

वाराणसी

तिरंगा यात्रा से पहले भोजूबीर में चला स्वच्छता अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजर्षि प्रतिमा परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

वाराणसी। गुरुवार को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा से एक दिन पहले बुधवार को भाजपा उत्तरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भोजूबीर में स्वच्छता अभियान चलाया। विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में सुबह आठ बजे राजर्षि प्रतिमा परिसर में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई की।

प्रतिमा परिसर से हटाई गंदगी

अभियान के दौरान राजर्षि प्रतिमा की सफाई की गई और परिसर में फैली गंदगी को हटाया गया। कार्यकर्ताओं ने आसपास के क्षेत्र में भी स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

राष्ट्रभक्ति के साथ स्वच्छता का संदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल तिरंगा यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ और सुंदर समाज के निर्माण की जिम्मेदारी भी प्रत्येक नागरिक की है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Advertisement

अभियान में जितेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व पार्षद दिनेश यादव, पार्षद संदीप रघुवंशी, पार्षद बलिराम कनौजिया, अरविंद सिंह ‘पिंकू’, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर, दीपक सिंह, विकास सिंह, पवन दुबे, विकास जायसवाल, शेषनाथ यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page