Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी में प्रियंका गांधी जनसभा से करेंगी चुनावी शंखनाद, 10 अक्टूबर को रोहनिया में जुटेंगे कांग्रेसी

Published

on

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर आगामी 10 अक्टूबर (रविवार) को जिले के रोहनिया थानाक्षेत्र के जगतपुर इण्टर कालेज के मैदान पर कांग्रेस की ओर से प्रदेश स्तर की जनसभा आयोजित है। इस जनसभा को कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश के पदाधिकारियों, मौजूदा सांसदों, विधायकों को सम्बोधित करेंगी। इसके अलावा आम जनता भी इस जनसभा में मौजूद रहेगी।

इस बाबत एक पत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव, सचिव, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के चेयरमैन और प्रमुख सहित सभी कांग्रेसजनों को भेजा है और सभी से ज़्यादा-ज़्यादा तादात में कांग्रेसजनों के साथ इस रैली में पहुंचने की अपील की है।

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए राजनितिक दल कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। कांग्रेस ने भी मिशन 2022 के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। पार्टी की महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को वाराणसी पहुंच रही हैं। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa