Connect with us

वाराणसी

दशाश्वमेध वार्ड में गंदगी देख भड़के नीलकंठ तिवारी

Published

on

Loading...
Loading...

अफसरों को लगाई फटकार

टूटी पटिया, क्षतिग्रस्त नालियां और कूड़े का ढेर मिलने पर जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के निर्देश

वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान के 24वें दिन मंगलवार को दशाश्वमेध वार्ड का दौरा किया। उन्होंने क्षेत्र की गलियों में घर-घर पहुंचकर लोगों और दुकानदारों से संवाद किया तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

गंदगी देख अधिकारियों को फटकार

निरीक्षण के दौरान गलियों में टूटी पटिया, क्षतिग्रस्त नाली की जाली, जगह-जगह कूड़ा और गंदगी मिलने पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के जोनल अधिकारी, सामान्य विभाग, सफाई अभियान और बिजली विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई और समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।

डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण वाराणसी में विकास के साथ स्वच्छता व्यवस्था को भी प्राथमिकता देना जरूरी है। स्वच्छ और सुंदर काशी के लिए प्रशासन के साथ जनसहभागिता से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisement

पार्क में लगाया नीम का पौधा

अभियान के दौरान विधायक ने पार्क में नीम के पौधे लगाए। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

इस अवसर पर काशी विश्वनाथ मंडल अध्यक्ष बबलू सेठ, पूर्व मंडल अध्यक्ष नलिन मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुंशी वार्ड अध्यक्ष रमेश तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक मनीष पाठक, बृजेश सिंह अप्पू, दशाश्वमेध व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान सहित दिलीप तुलसियानी, विनय यादव, प्रदीप कक्कड़, प्रकाश गुप्ता, शिवदत्त द्विवेदी, वेदमूर्ति शास्त्री समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page