Connect with us

भदोही

गांधी गांव में घर के सामने से बाइक चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

15 मिनट बाद लौटे तो बाइक गायब मिली

भदोही/गोपीगंज। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांधी गांव में एक परिचित के घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई। होलपुर गांव निवासी शशि भूषण मिश्रा ने गोपीगंज थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है।

Loading...

दुकान के अंदर गए थे बाइक मालिक

पीड़ित के अनुसार, 21 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपनी एचएफ डीलक्स बाइक लेकर गांधी गांव में एक परिचित के घर गए थे। बाइक घर के सामने खड़ी करने के बाद वह किसी काम से दुकान के अंदर चले गए।

खोजबीन के बाद भी नहीं मिला सुराग

शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि करीब 15 मिनट बाद जब वह बाहर आए तो बाइक मौके से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। बाइक का नंबर यूपी 66 एक्स 8307 बताया गया है। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page