गाजीपुर
भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक 27 सितंबर को
संगठन विस्तार और मजबूती पर होगा विचार-विमर्श
गाजीपुर। भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर की महत्वपूर्ण बैठक 27 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे मिश्र बाजार स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दरोगा पांडेय के निर्देश पर बुलाई गई है।
जिला और तहसील पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य
बैठक में जिला एवं तहसील स्तर के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के साथ आगामी कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
वरिष्ठ सदस्यों को दी जाएगी विशेष जिम्मेदारी
बैठक में संगठन के विस्तार और उसे और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कुछ सक्रिय वरिष्ठ सदस्यों को आपसी सहमति के आधार पर विशेष जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर भी विचार किया जाएगा।
समय से पहुंचने की अपील
यह जानकारी भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गाजीपुर के जिला प्रवक्ता विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने संगठन के सभी संबंधित पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।
