Connect with us

वाराणसी

हेमंत जायसवाल बने जायसवाल क्लब के कैंट विधानसभा अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

मनोज जायसवाल ने किया मनोनयन, समाज के युवाओं को जोड़ना और जनहित के कार्यों को गति देना प्राथमिकता

वाराणसी। जायसवाल क्लब के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने समाज के प्रति सक्रियता, निष्ठा और सेवा भावना को देखते हुए हेमंत जायसवाल को जायसवाल क्लब कैंट विधानसभा वाराणसी का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन से क्लब के पदाधिकारियों और समाज के लोगों में खुशी है।

समाज को संगठित करना उद्देश्य

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ शिक्षा, रोजगार, युवा सशक्तीकरण, महिला सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में काम करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि हेमंत जायसवाल के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में समाज को नई दिशा मिलेगी और संगठन को मजबूती मिलेगी।

जिम्मेदारी का निष्ठा से करेंगे निर्वहन

नवनियुक्त अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक जायसवाल परिवार तक पहुंचना, युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और जनहित के कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी।

मनोनयन के बाद जायसवाल क्लब के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने हेमंत जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page