Connect with us

वाराणसी

पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

बड़ेपुर गांव में कमरे में मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर (बेलवा) गांव में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान रविंद्र गौड़ के रूप में हुई है। वह राजू गौड़ का बड़ा पुत्र था और मजदूरी के साथ निजी नौकरी भी करता था। परिजनों के अनुसार रविंद्र ने पिछले वर्ष जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र में प्रेम विवाह किया था। कुछ समय पहले पत्नी से नाराजगी के बाद वह मायके चली गई थी। रविंद्र कुछ दिन पहले ही उसे समझाकर घर वापस लाया था।

ग्रामीणों के अनुसार सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद रविंद्र ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मंगलवार सुबह कमरे में शव लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया। सूचना पर पहले पीआरवी पहुंची। बाद में फूलपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

फूलपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page