Connect with us

गाजीपुर

धीनां स्टेशन पर व्यापारी से पांच हजार की छिनैती का आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

पैसे देने से इनकार करने पर मारपीट का आरोप, जमानिया स्टेशन पर आरपीएफ को दी सूचना

जमानिया (गाजीपुर)। डीडीयू-बक्सर पैसेंजर ट्रेन में बुधवार की रात सफर कर रहे जमानिया के एक व्यापारी से धीनां स्टेशन पर पांच हजार रुपये की छिनैती का मामला सामने आया है। व्यापारी ने एक किन्नर और उसके साथ मौजूद युवक पर रुपये मांगने के बाद मारपीट करने और जेब से नकदी निकालकर फरार होने का आरोप लगाया है।

रुपये मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जमानिया निवासी व्यापारी पप्पू वर्मा के अनुसार वह व्यापार के सिलसिले में वाराणसी गए थे। वापसी में वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन संख्या 63240 डीडीयू-बक्सर पैसेंजर से जमानिया लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे धीनां स्टेशन पर दूसरी ट्रेन को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन रुकी थी। इसी दौरान एक किन्नर उनके पास पहुंचा और रुपये मांगने लगा। रुपये देने से इनकार करने पर आरोपित ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

युवक पर भी मारपीट में शामिल होने का आरोप

व्यापारी का आरोप है कि इसी दौरान किन्नर के साथ मौजूद युवक भी मारपीट में शामिल हो गया। दोनों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए। ट्रेन के रवाना होने से पहले दोनों मौके से फरार हो गए।

जमानिया स्टेशन पर आरपीएफ को दी सूचना

घटना के बाद ट्रेन करीब 10:14 बजे जमानिया स्टेशन पहुंची। व्यापारी ने वहां ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ जवानों ने उन्हें जीआरपी में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और घटना की जानकारी अधिकारियों को देने की बात कही।

Advertisement

दिलदारनगर जीआरपी प्रभारी अश्विनी कुमार पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page