Connect with us

वाराणसी

स्नातक एमएलसी के लिए सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने किया नामांकन

Published

on

Loading...
Loading...

शिक्षक एमएलसी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रितिका दुबे ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वाराणसी, जयदेश। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को स्नातक एमएलसी पद के लिए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, शिक्षक एमएलसी पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रितिका दुबे ने भी अपना पर्चा भरा। निर्वाचन अधिकारी एवं मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने सुबह 11 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामांकन के लिए आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित अपर आयुक्त (प्रशासन) के न्यायालय कक्ष में व्यवस्था की गई है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपर आयुक्त (द्वितीय) के न्यायालय कक्ष को नामांकन केंद्र बनाया गया है।

प्रत्याशियों को विकास भवन के सामने स्थित कमिश्नरी परिसर के प्रवेश द्वार से अंदर आने की व्यवस्था की गई है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ अधिकतम पांच लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

छह अक्टूबर तक दाखिल होंगे नामांकन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Advertisement

दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर 2026 को कराई जाएगी। चुनाव प्रक्रिया को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page