Connect with us

गाजीपुर

गंगा घाट पर यूनियन बैंक के कर्मचारियों ने किया श्रमदान, दिया स्वच्छता का संदेश

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय गाजीपुर पश्चिम की ओर से गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत साईं मंदिर गंगा घाट पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैंक के 50 से अधिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता अभियान में योगदान दिया।

अधिकारियों के नेतृत्व में हुआ आयोजन

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर, क्षेत्रीय आश्वासन प्रमुख राकेश रंजन और एलडीएम राजदेव कुमार ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने श्रमदान कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय प्रमुख विनय शंकर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ समाज की नींव है। प्रत्येक नागरिक को अपनी दिनचर्या में स्वच्छता को अपनाना चाहिए और आसपास के वातावरण को साफ रखने में सहयोग करना चाहिए।

स्वच्छता के लिए दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बैंक कर्मचारियों ने लोगों से भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page